सोनभद्र, अप्रैल 8 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बुधवार की सुबह खेत में एक अधेड़ का शव मिला। वह मंगलवार की दोपहर बाइक लेकर घर से निकला था। घटना स्थल से 800 मीटर दूरी पर उसकी बाइक मिली है। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक के भाई राम अवतार ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बुधवार की सुबह खेत में एक अधेड़ का शव मिला। वहीं घटना स्थल से 800 मीटर दूर हिरनखुड़ी टंकी के पास उसकी बाइक मिली है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने उसकी पहचान 43 वर्षीय रामनरेश उर्फ बहादुर बैसवार पुत्र लाले के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.