गढ़वा, दिसम्बर 23 -- धुरकी। थाना अंतर्गत खाला गांव निवासी 55 वर्षीया धुरपटिया कुंवर की मौत रविवार शाम हो गई। जानकारी के अनुसार धुरपटिया लकवा की बीमारी से ग्रसित थी। गरीबी की दंश झेल रही और पैसे के अभाव में अपनी बीमारी का मुकम्मल इलाज नहीं करा सकी। खबर मिलने पर गांव के पूर्व उप प्रमुख प्रभु शंकर जायसवाल ने मृतक के घर पहुंच कर दाह संस्कार में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...