संवाददाता, फरवरी 19 -- हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुलिस ने सिखेड़ा बंबे से गिरफ्तार किया है। किशोरी ने बीते रविवार को निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला अधेड़ दबंग किस्म का है। उसने उनकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ शारीरिक शोषण कर संबंध बनाए थे। समाज के डर के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी, जिसके बाद पुत्री गर्भवती हो गई थी। बीते रविवार को पीड़ा होने पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया था।अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इस्लाम है।अधेड़ ने किया रेप, बच्ची हुई प्रेग्नेंट वह भागने की फिराक में सिखेड़ा बंबे पर खड़ा था। सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में प...