प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सात वर्षीय बालिका से 52 वर्षीय अधेड़ ने तीन दिन पहले छेड़छाड़ की। मामले में बालिका के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पट्टी कोतवाली में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व उसकी भतीजी से गांव निवासी अधेड़ उसके साथ तब छेड़खानी की जब वह अकेली किसी काम से जा रही थी। कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि बालिका से की गई छेड़खानी के मामले में चाचा की तहरीर पर गांव के ही आरोपी अधेड़ के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...