हरदोई, अप्रैल 22 -- बावन। लोनार कोतवाली छेत्र के अंतर्गत गांव बावन में चारागाह के पास केके यादव के बाग में लगे आम के पेड़ में एक 52 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला अपनी टीम के साथ पहुचे तो देखा अधेड़ ने अपने अघौझा और शर्ट से फांसी लगाई है। इस अधेड़ की पहचान उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। बेटे राजन और रोहित ने बताया पिता मंगलवार की सुबह घर से निकले थे। उसके बाद नहीं लौटे। इनकी मौत का कारण नहीं पता चल सका। पुलिस मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...