अधेड़ ने फंदे से लटककर खुदकुशी की
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर में गुरुवार की रात एक किसान ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रेमचंद (55) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, रात को सभी लोग सो रहे थे। सुबह जब परिवारवाले जागे, तो उन्होंने कमरे के पंखे से प्रेमचंद का शव लटकता हुआ देखा। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे। प्रेमचंद के परिवार में पत्नी रामलली, चार बेटे और तीन विवाहित बेटियां हैं। घटना के समय बड़ा बेटा मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। पुलिस उपनिरीक्षक करुणेश शुक्ला की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की औपचारिक जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.