लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के टाटी गांव में पारिवारिक विवाद में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के टाटी निवासी चीड़ो उरांव के 40 वर्षीय पुत्र फगुआ उरांव ने घर की छत में लगे बांस के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि घटना से पहले फगुआ उरांव का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी घर के बाहर सोने चली गई। जबकि फगुआ उरांव घर के अंदर ही फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी ...