बरेली, मार्च 3 -- बरसेर। एक अधेड़ को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक अधेड़ की डंडों से पिटाई कर रहे हैं। तमाम और लोगों के हाथों में भी डंडे हैं। यह वीडियो सिरौली के गांव जगन्नाथपुर का बताया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर में दबंगों पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। उसके शरीर व आंख पर काफी चोट लगी है। उनका आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर उनका मेडिकल भी सही से नहीं कराया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...