गोपालगंज, मार्च 30 -- भोरे। स्थानीय थाने के नारू चकरवा गांव में कुछ लोगों ने मिलकर अधेड़ को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में सिंहासन राम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पुत्र सुनील राम ने नई स्कॉर्पियो खरीदी है,जो गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं है। इसी को लेकर गांव के ही अरुण शुक्ला, विष्णुदेव शुक्ला, शंभूशरण शुक्ला, आदर्श शुक्ला, अंशु शुक्ला सहित छह लोग दरवाजे पर आकर बेटे को गाली देने लगे। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...