इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के इंगुर्री गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरणासन्न हालत में 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर गुरुवार शाम सब्जी खरीदने मंडी गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वह मंडी के पास एक बाग में गंभीर हालत में पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। घायल के भाई देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो युवकों ने पुरानी रंजिश में बेरहमी से मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रीति सेंगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिं...