पटना, जनवरी 28 -- बिहटा में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को रौंदकर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बिहटा बाजार आरोओबी पर सामने से आ रही दानापुर एसडीपीओ-2 की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पुलिस अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एसडीपीओ बाल-बल बच गए। एसडीपीओ और कार चालक को हल्की चोटें आईं हैं। उधर कुचले जाने से आरा के मंझउवा बांध निवासी 54 वर्षीय अरविन्द सिंह की मौत हो गई। एसडीपीओ की गाड़ी में टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपित ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक पर बालू लदा था। इस मामले में एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि उनकी कार में टक्कर एक संयोग मात्र थी। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। झारखंड नंबर का एक ट्रक मंगलवार दोपहर दो बजे बिहटा चौक की त...