अधेड़ के खाते से 5.72 लाख रुपए उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मु्जफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने मिठनपुरा थाने के विद्यापति पथ शास्त्रीनगर निवासी विनोद कामती (59) के बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 5 लाख 72 हजार 311 रुपया की निकासी कर ली। यह निकासी दो से 30 सितंबर के बीच की गई। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बैंक स्टेटमेंट देखने पर इस निकासी का उन्हें पता चला। इसमें 29 सितंबर को 50 हजार रुपए के एक ट्रांजेक्शन के प्राप्तकर्ता के रूप में मो.रफी का नाम दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.