शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- मदनापुर। कांट थाना क्षेत्र के पिपरोला बंजर गांव निवासी तेजपाल (52) की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार चचेरा भतीजा अखिलेश घायल हो गया। हादसा मदनापुर क्षेत्र में गुमटा गांव के मोड़ पर हुआ। तेजपाल दो दिन पहले पत्नी गीता के साथ सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के रामनगर टीयूटी निवासी भतीजे अखिलेश के साथ बेटी पूजा के घर, गांव कुनिया जमालपुर आए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अखिलेश के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से बाहर मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। अख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.