गाजीपुर, अप्रैल 5 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव स्थित कटरा में सिर कुचकर की गई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि परिजन पुराने विवाद में हत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। एसओजी टीम ने घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। साथ ही अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्ड को भी खंगाला। बता दें कि शुक्रवार की रात्रि को हरदासपुर गांव के बाहर बने कटरे में सो रहे नवादा गांव निवासी 58 वर्षीय रामबचन ठाकुर की चेहरे पर वारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र चंदन ठाकुर द्वारा गांव के ही पांच व्यक्तियों को नाम पर मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.