अधेड़ की हत्या कर शव को जलाने का आरोप
देवघर, सितम्बर 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि।अनुमंडल क्षेत्र अवस्थित पाथरोल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के सिंटू शर्मा ने अपने पिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बहादुरपुर निवासी सिंटू शर्मा ने पाथरोल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। कहा है कि गत 18 सितंबर को सुबह 7 बजे उसके पिता 51 वर्षीय प्रदीप शर्मा घर से बाहर निकल कर पाथरोल मोड़ की तरफ गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दोपहर 2.30 बजे गांव वालों से सूचना मिली कि उसके पिता का शव बहादुरपुर गांव में रोहित तुरी के घर से महज 30 मीटर की दूरी पर कुएं के पास गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही वह और उसकी मां मौके पर पहुंचे तो देखा कि पिता का पूरा शरीर जला हुआ था और गर्दन भी मुड़ी हुई थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक बहादुरपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.