बिजनौर, मार्च 24 -- अफजलगढ़। शादी समारोह के दौरान शराब का अत्यधिक सेवन करने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को रात जसपुर मार्ग स्थित बैंकट हाल में मुरादाबाद जिले के गांव सुरजननगर से गांव वन का रामनगर निवासी छत्रपाल सिंह पुत्री की बारात आई थी। बारात में गांव सुरजननगर निवासी निर्मल सिंह पुत्र मंगल सिंह (50 साल) भी शामिल था। बारात की चढ़त के दौरान शराब का अधिक सेवन करने से निर्मल सिंह की तबियत बिगड़ गई। समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई तथा आनन-फानन उसको अफजलगढ़ स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक मोहित कुमार द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक द्वारा शराब के अधिक सेवन के चलते मौत की संभावना व्यक्त की गई है। उधर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...