चंदौली, मई 31 -- नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेहुआ नार (चंद्रप्रभा बांध के पश्चिम) में शनिवार को देर शाम एक अधेड़ का पानी में उतराया हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त लौवारी कला गांव निवासी 48 वर्षीय बुल्लू कोल के रुप में हुई है। शनिवार को सायंकाल करीब 06.30 बजे चरवाहों ने सेहुआ नार में उतराया हुआ शव देखकर शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में स्थित रिस्तेदारी में बुल्लू कोल गया था। दोपहर मे खाना खाकर के जंगल के रास्ते अपने घर जा रहा था। रास्ते में सेहुआ नार पार करते समय गहरे पानी में चले जाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- शहर 30 सेकेंड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...