आरा, फरवरी 19 -- आरा। नगर थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के पास गुरुवार की दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर, शव मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार अधेड़ के शरीर पर किसी प्रकार का कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ... नाद बनाने के विवाद में तीन चचेरे भाइयों की पिटाई आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाथी टोला गांव में गुरुवार की सुबह नाद बनाने के विवाद में तीन चचेरे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी गई। उसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में हाथी टोला गांव निवासी राज कुमार सिंह, सुरेश सिंह और रामनाथ ...