महोबा, अप्रैल 20 -- पनवाड़ी। अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। थाना क्षेत्र के गांव नगाराघाट निवासी 50 वर्षीय खूबचंद्र का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक की पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी के एएनएम सेंटर मसूदपुरा में एएनएम के पद पर कार्यरत बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया। चौकी प्रभारी नगाराघाट सनय कुमार का कहना है कि किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्...