सीतापुर, फरवरी 23 -- महोली संवाददाता। महोली इलाके में एक अधेड़ का शव सोमवार को फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नियाजपुर निवासी चंद्रकांत (48) का शव सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फंदे से लटकता मिला। शव फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया। चर्चा है कि चंद्रकांत का बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी महोली के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्अ हो सकेगा। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...