मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महिला घर से नकदी-जेवर लेकर अपने 25 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 45 वर्ष की है। विपिन नाम का युवक बीते 4 अप्रैल को उसकी पत्नी कोबहलाफुसला कर भगा ले गया। महिला घर से 16 हजार 700 रुपये की नकदी, सोने की चेन और चांदी के कुछ गहने भी ले गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मकान और एक प्लाट पत्नी के ही नाम है। आशंका जताई कि वह मकान और प्लाट को बेच सकती है। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक विपिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...