गिरडीह, जनवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बनहती से छोटकी खरगडीहा तक अधूरे पड़े सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने की है। इसको लेकर 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का भी अल्टीमेटम मुखिया ने ग्रामीण कार्य विभाग को दे दिया है। इस सिलसिले में छोटकी खरगडीहा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने बेंगाबाद बीडीओ, सीओ और बेंगाबाद थाना को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजकर इस बात से अवगत करा दिया है। संबंधित विभाग के यहां भेजे गए पत्र में मुखिया ने उल्लेख किया है कि बनहत्ती से लेकर छोटकी खरगडीहा रोड का निर्माण कार्य छह महीनों से बंद पड़ा है। विशेषकर छोटकी खरगडीहा के पास 300 मीटर सड़क निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ ...