अधूरे विद्युतीकरण कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन
गौरीगंज, जून 27 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू ओझा (राजेन्द्र) ने कार्यकर्ताओं के साथ 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के अधूरे कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिस कंपनी को पूरे फीडर का कार्य पूर्ण करने का जिम्मा दिया गया था, उसने कार्य अधूरा छोड़ दिया। इसके कारण पिंडारा फीडर से जुड़े करीब 10 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विभागीय लापरवाही के चलते कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई बार फोन के माध्यम से विभाग से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.