देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मूत्रालय (यूरिनल पोस्ट) और खराब पड़े दो आरओ प्लांट को लेकर जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव जयप्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। साथ ही धन के बंदर बांट का आरोप लगाया है। उन्होंने कमेटी गठित कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। जिला महासचिव ने कहा कि अधिवक्ता चैम्बर के पीछे और फोरम न्यायालय के सामने नगर पालिका द्वारा निर्मित मूत्रालय का उद्घाटन कर दिया गया, लेकिन अब तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। अधूरा कार्य होने से वादकारी, अधिवक्ता भवन के पीछे लघुशंका करने को बाध्य हैं, जिससे गंदगी फैल गई है, जिससे अधिवक्ताओं को बैठने में परेशानी हो रही है। वहीं एडीएम न्यायालय के सामने व अधिवक्ता चैम्बर के पास लगा आरओ प्लांट भी खराब है, जिस...