शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जिले में खोले गए 28 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद दिन पर जोर पकड़ रही है लेकिन गत दो दिनों से हो रही बारिश के चलते गेहूं कटान प्रभावित होने का असर क्रय केंद्रों पर भी पड़ेगा। इस बार हरियाणा में यूपी के गेहूं की खरीद पर पाबंदी होने से क्रय केंद्रों पर आवक बढ़ी है। दैनिक हिन्दुस्तान की टीम ने विभिन्न पांच स्थानों पर पांच क्रय केंद्रों की पड़ताल तो कुछ क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक अधिक होने से बारदाने यानि बोरे कम की समस्या देखने को मिली है जबकि कही पर क्रय केंद्रों पर खुले में रखी गेहूं के बारे भी बारिश में भीगते हुए दिखे। क्रय केंद्रों पर किसान के बैठने एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। शामली नवीन मंडी क्रय केंद्र पर पानी और बैठने की नहीं मिली व्यवस्था शामली। अव्यवस्था शामली की नवीन मंडी में दो गे...