बेगुसराय, फरवरी 26 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद इलाके के सलौना गांव जाने वाली रेलवे सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पठानटोली ढ़ाला से सलौना होते हुए बखरी मुख्य बाजार के रेलवे क्रॉसिंग तक प्रस्तावित डबल लेन सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि इस संबंध में समस्तीपुर रेलमंडल के तत्कालीन डीआरएम विनय श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया जा चुका है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पठानटोली ढाला से सलौना रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क काफी संकरी और जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। इस मार्ग से सलौना और रामपुर गांव के अलावा आसपास के कई गां...