चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। अधूरे कार्य देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कार्यदाई संस्था को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने की निर्देश दिए। निर्मित भवन की खिडकियों के ऊपर शेड़ का निर्माण नही हैं। बारिशका पानी निकलने के लिए बाउंड्रीवाल में तीन पाइप नहीं डाले गए है। परिसर के बाहर बारिश का पानी निकलने के लिए दोनों तरफ ड्रेनेज का कार्य नहीं कराया गया है। फेल हो चुके बोर को ढक्कन से बंद नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...