जौनपुर, जून 20 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमैथा गांव की पाल बस्ती में सरकार की अति महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना अधूरी पड़ी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। गांव के पाल बस्ती के निवासी प्रकाश पाल, छविराज पाल, साहब पाल, विनीत सिंह, रामबली पाल आदि ने योजना के तहत कनेक्शन लिया था। कनेक्शन लेने के बाद विभाग के कर्मियों ने घर के सामने सड़क के उस पार नल की टोटी लगाया। जब ग्रामीणों ने कहा कि कनेक्शन की टोटी उनके घर के पास लगानी चाहिए। इस पर विभाग के कर्मियों का कहना है कि वह पक्की सड़क को काटकर दूसरी तरफ टोटी नहीं लगा सकते है। इस बात पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस डालकर शिकायत दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...