अधूरे ओवर ब्रिज का निर्माण न होने पर कांग्रेस करेगी आंदोलन: अलका
काशीपुर, मार्च 30 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को रामनगर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस के आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित इस ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। साथ ही उप जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्माणाधीन कार्यदायी संस्थाओं एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शीघ्र निर्माण की मांग की गई है। कहा कि काशीपुर में लंबे समय से भाजपा के विधायक, सांसद और मेयर निर्वाचित हैं, इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.