सहरसा, जून 27 -- कहरा, एक संवाददाता। सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग पर चैनपुर नीलकंठ चौक के समीप अधूरी पड़ी एनएच-107 बारिश के दिनों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। हल्की बारिश होते ही करीब डेढ़ से दो सौ फीट तक सड़क पर घुटना भर पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क नहर जैसी दिखाई देने लगती है। जलजमाव और कीचड़ के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अधूरी सड़क पर आए दिन बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद संवेदक ने निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। यह भी पढ़ें- अधूरे एनएच107 पर बारिश में कई जगह पानी ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचआई के अधिकारी और संवेदक समस्या से अनजान बने हुए हैं, जबकि किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। चैनपुर गांव से बाहर निकलने का य...