पूर्णिया, जुलाई 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने की। इसमें ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक एवं लेखापाल शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने योजना की पहली किस्त प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक आवास निर्माण शुरू नहीं किया है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को नियमानुसार नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को दूसरी एवं तीसरी किस्त का भुगतान हो चुका है, लेकिन जॉब कार्ड मैपिंग नहीं होने के कारण मनरेगा क...