गंगापार, अप्रैल 26 -- लोक निर्माण विभाग की धमाचौकड़ी से परानीपुर-सोरांव मार्ग पर डोरवा गांव के सामने अधूरी बनाई गई सड़क पर आएदिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, संबधित अधिकरियों का ध्यान अधूरी बनाई गई सड़क की ओर नहीं जा सका। डोरवा गांव के विश्वम्भर पटेल ने बताया कि चार माह पूर्व जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गोसौरा कला गांव स्थित दुर्गावती इंटरनेशल स्कूल में आयोजित भागवत कथा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके पहुंचने के पांच दिन पहले आननफानन परानीपुर डोरवा-सोरांव मार्ग का नवीनीकरण कर दिया गया। डी कुमार कांवेन्ट स्कूल के सामने लगभग तीन सौ मीटर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के चले जाने के बाद सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरी सड़क पर गिट्टी में फिसल कर यात्री आएदिन चोटिल हो रहे हैं। स्कूल के प्रबधंक औ...