मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। सफाई इंतजाम अधूरे हैं। मुद्दत से सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई नहीं हुई है। उनका गंदा पानी गलियों में आवागमन कठिन बना देता है। कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों का भी अभाव है। बिजली के लटकते तार हर पल खतरे की घंटी बजाते हैं। रात में माहौल असुरक्षित हो जाता है। बाशिंदे भूल गए हैं कि शहर में भी सुरक्षित और साफ-सुथरी जिंदगी संभव है। उन्हें इस बात का दर्द अधिक है कि अफसर तो कभी झांकते नहीं और जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद अब तक नहीं दिखे हैं। शहर के छिप्पी टोला मोहल्ले की लगभग ढाई हजार की आबादी सालों से बुनियादी सुविधाओं की कमी और सिस्टम की बेरूखी से बीच रही है। उन्हें नगरपालिका की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क टूटी है तो नाली ओवरफ्लो कर रही है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक लोगों की आवाज नहीं पहुंच पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.