मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जिगना। कोलेपुर-दुगौली संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटके रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र कार्य शुरू न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी। करीब तीन किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन मार्ग पर पखवाड़े भर पहले सड़क को जगह-जगह तोड़कर छोड़ दिया गया है। उभरी गिट्टियों से आवागमन बाधित हो रहा है। दुगौली गांव में बस्ती के पास सड़क ध्वस्त होने से कीचड़युक्त पानी जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि फिलहाल 700 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 27 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि 2.30 किमी पीचिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार चंदन विश्वकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.