सोनभद्र, अप्रैल 14 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। अधूरे सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पिंडारी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अधूरी सड़क को पूरा कराने और साइड वाल बनाए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क लोकनिर्माण विभाग से बनवाई गई थी। विभाग ने कुछ दूर तक सड़क बनाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया। लगभग 1.5 किलोमीटर की सड़क हीरा मोड़ से लेकर गहदूल मोड तक कई वर्षो से अर्धनिर्मित है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों व रहवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण सोहन जायसवाल, विनोद कुमार भारती, जवाहर लाल भारती , छोटे लाल पनिका, मोहर लाल गौड़, सुलेंदर सिंह, राम सेवक सिंह, सहदेव विश्वकर्मा, रामकेश सिंह, पन्नें सिंह, प्रेम जायसवाल, सुरेंदर सिंह, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.