अधूरी योजनाओं को समय सीमा में पूरा करें, गुणवत्ता से न हो समझौता : उपायुक्त
रांची, जून 22 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं के कारणों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
विकास योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पथ निर्माण विभाग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.