सिमडेगा, अप्रैल 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोंगराम स्थित नायक पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन अधूरी पुलिया के कारण बाइक सवार युवक विपिन लुगुन की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को एनएच 143 को रण बहादुर सिंह चौक के समीप जाम कर दिया। शनिवार की दोपहर दो बजे शुरू हुआ यह सड़क जाम शाम 4:45 बजे तक जारी रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अचानक जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सड़क जाम का नेतृत्व जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतामी हेमरोम सहित विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जहां बड़ी संख्या मे...