गाजीपुर, जून 5 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के खड़ौरा गांव स्थित ब्राह्मण बस्ती में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को अधूरा छोड़ दिए जाने से जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद ये गड्ढे और भी खतरनाक हो गए, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने उखाड़ी गई ईंटें और सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन जोखिम भरा हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...