बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार की शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कुल आठ विभागों की अधूरी परियोजनाओं पर कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग 'सी' तथा नई सड़कों के निर्माण कार्य की रैंकिंग 'बी' आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिन विभागों की रैंकिंग बी और सी है, वह विशेष प्रयास कर अपनी रैंकिंग 'ए' श्रेणी में लाएं। उन्होंने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी स...