गंगापार, मार्च 14 -- विकासखंड करछना के गधियांव गांव में सीमेंट कंक्रीट की बनी सड़क पर अधूरी नाली के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। यह सड़क इलाहाबाद-मिर्जापुर नेशनल हाईवे को पंचदेवरा-डीहा मार्ग से जोड़ती है, जिससे दर्जन भर गांवों के लोगों का आवागमन होता है। गांव के तालाब से सटी करीब 18 मीटर अधूरी पक्की नाली न बनने से हैंडपंप का पानी सड़क के तिराहे पर जमा हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से नाली बनवाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी करछना को भी लिखित शिकायत दी गई है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...