सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में जलजमाव और नालियों की समस्या लोगों की परेशानी का कारण बनने लगी है। हल्की बारिश में ही कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो जा रहा है। अधूरी नालियां, नियमित सफाई का अभाव और धीमी निर्माण कार्य के कारण शहरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों के लोगों ने मानसून से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पाती। कई जगहों पर नालियां अधूरी पड़ी हैं तो कई स्थानों पर कचरा और मिट्टी जमा होने से पानी का बहाव रुक जाता है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर प...