बदायूं, अप्रैल 14 -- सर्वा-फतेहपुर संपर्क मार्ग चार माह से अधूरा पड़ा होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य के प्रयास से इस संपर्क मार्ग के निर्माण को शासन स्तर से स्वीकृति मिली थी। इसके बाद गांव सर्वा के आबादी क्षेत्र में सीसी निर्माण के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू कराया गया। प्रारंभिक कार्य के दौरान ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण सड़क पर पानी भरने लगा। यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया तो पीडब्ल्यूडी के विभागीय अधिकारियों ने निर्...