बदायूं, अक्टूबर 3 -- बदायूं। दातागंज के समरेर को फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल के पूरे निर्माण के लिए कांग्रेसियों के अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने से प्रशासन में हड़कंप मचा गया। मुढ़ा पुख्ता पुल के नजदीक धरनास्थल पर एसडीएम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से वार्ता के लिए नायब तहसीलदार सतीश मिश्रा को भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रशासन को पुल निर्माण के लिए दो माह का अल्टीमेटम दिया है। यदि दो माह में मुढ़ा पुख्ता पुल नहीं बना तो बेमियादी आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दातागंज तहसील के गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर पुल बना हुआ है, जो करीब पांच साल पहले 42 करोड़ की लागत से बनाया गया था। रामगंगा पर बने 700 मीटर के इस पुल की वजह से दातागंज और फरीदपुर की दूरी कम हो गई थी, लेकिन वर्ष 2023 में जब र...