नवादा, मार्च 21 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज प्रखंड की मकनपुर पंचायत के मकनपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण आठ वर्षो से लंबित चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की सुस्ती के कारण निर्माण अधूरा है। जब भी ग्रामीण सक्षम अधिकारी से शिकायत करते हैं, तब चार पांच दिनों के लिए कार्य शुरू कर दिया जाता है। कुछ इसी प्रकार का खेल आठ वर्षों से चल रहा है। जबकि प्रखंड के अन्य कई पंचायतों में एक वर्ष पहले शिलान्यास हुआ पंचायत सरकार भवन लगभग पूर्ण होने को है। कुछ तो उद्घाटन भी किया जा चुका है। परंतु मकनपुर गांव स्थित भैरो स्थान के समीप करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन प्रशासनिक उदासीनता का शिकार होकर रह गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की कुम्भकर्णी निद्रा कब भंग होगी, जिसके बाद यह पंचायत सरकार भवन पूरी तरह...