इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- गर्मी शुरू होते ही विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उझियानी में पेयजल संकट गहराने लगा है। करीब 5000 की आबादी वाले गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना धरातल पर नजर नहीं आ रही। योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन ज्यादातर पाइपों में टोटियां नहीं लगाई गई गांव के बाहर बनाया गया ओवरहेड टैंक शो पीस बनकर रह गया है। जिससे ग्रामीणों को पानी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के उद्देश्य से गांव के बाहर बनाए गए ओवरहेड l टैंक का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई लेकिन कई स्थानों पर पाइपों में टोटियां तक नहीं लगाई गई। वहीं सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें सही तरीके से दूरस्थ भी नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों को जहां एक तरफ पानी की समस्य...