कटिहार, मार्च 24 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड के घेरा गांव के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने घंटों प्रदर्शन करते हुए अभियंता, एसडीओ और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों अजीत कुमार सिंह, नसीम अख्तर, नूर इस्लाम, मिराज हुसैन, सलमान खान, राकेश सिंह और जाबिर हुसैन ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक अमदाबाद-छोटा रघुनाथपुर पार दियारा मुख्य सड़क कच्ची ही है। साल के लगभग आठ महीने यहां कीचड़ और बाढ़ का पानी रहने से आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती।उक्त पुल निर्माण कार्य 9 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था और 8 सितंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक केवल चार-पांच पाइलिंग का कार्य ही हो सका ...