संतकबीरनगर, मार्च 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए शुरू किया गया खेल मैदान आज खुद बदहाली की तस्वीर बन गया है।नाथनगर ब्लॉक के सुबखरी गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे शासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआत में तेजी से चल रहा निर्माण कार्य अचानक सुस्त पड़ गया और अब स्थिति यह है कि मैदान अधूरा ही छोड़ दिया गया है। स्थानीय युवाओं को जहां बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, वहीं अब उन्हें निराशा हाथ लगी है।ट्रैक बना खतरा,बिखरे पड़े ईंट-पत्थर मैदान का रनिंग ट्रैक पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका है। जगह-जगह ईंटों के टुकड़े और मलबा बिखरा पड़ा है, जिससे खेल गतिविधियां ठप हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है। मैदान की हालत भी बदतर होती जा रही है। मैदान परिसर में लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव म...