पूर्णिया, सितम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने प्राचार्य के अधीन कार्यरत शिक्षक को ही प्राचार्य के क्रियाकलापों की जांच करने का दायित्व सौंप दिया, वहीं गठित समिति में संयोजक का उत्तरदायित्व ऐसे शिक्षक को दे दिया, जो प्राचार्य से वरीयता क्रम में जूनियर हैं। ऐसी स्थिति में गठित समिति को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. आलोक राज ने पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अनंत प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गठित जांच समिति की संरचना पर सवाल उठाया और कहा है कि कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर गठित समिति में उसी महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक को शामिल किया गया है, जो संबंधित प्राचार्य के अधीन कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वज...