बिजनौर, जुलाई 11 -- धामपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने उप कृषि निदेशक बिजनौर को क्षेत्रीय कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रबी किसान पाठशाला, फार्मर रजिस्ट्री प्रोत्साहन भुगतान, विकसित कृषि संकल्प अभियान, आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु बस व्यय सहित अन्य लंबित मदों का बजट दिलाने की मांग की। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों की एसीपी के संबंध में भी मांग रखी। आश्वासन दिया कि सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों की एसीपी जुलाई माह में ही स्वीकृत कर दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, संगठन मंत्री रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य वीर सहित सुजीत कुमार विश्वास, डॉ. जितेंद्र कुमार चावला, अमोल कुमा...