बलरामपुर, फरवरी 25 -- रेहराबाजार, संवाददाता। शासन के मंशानुरूप ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधीनपुर ग्राम सभा में नवनिर्मित हाईटेक पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान एवं बीडीओ विमला चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। बीडीओ विमला चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत लगभग 18.40 लाख रुपये की लागत से इस आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। भवन में ग्राम प्रधान कक्ष, सचिव कक्ष, सभागार, भंडार कक्ष, महिला-पुरुष शौचालय, पंचायत सहायक कक्ष, स्वास्थ्य विभाग कक्ष, इंजीनियर कक्ष, राजस्व विभाग कक्ष, सीएचसी कक्ष तथा ऑनलाइन कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्था की गई है। यहां ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, पंचायत सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.